रसमलाई लाए मेरे पापा

हमको हाथ से खिलाई।

आधा मेरे भैया ने खाई

आधा मैंने खाई।

भैया ने जब मेरी मिठाई ली।

मां ने पूरी मिठाई खुद की दे दी।

पापा ने मुझे गोद में बिठाकर

प्यार से अपने हाथो से खिलाई।

मुंह बनाकर भाई की तरफ,

मैंने मीठी रसमलाई खाई।


@PoojaAuthor / पूजा इन्दोरिया शर्मा