मैं मधुर मोहिनी

सांझ की बेला सुहानी।

चतुर चंचल मनमोहक

कुदरत की कहानी।

प्रचंड तेज ताप से तपी,

तम का करती तिलक रूहानी।

सौंदर्य की अंगड़ाई में निखरी,

मदमस्त उमंग से लिपटी ओ मेरे प्रेमी।

@PoojaAuthor