फूलों की नादानी देखिए,
जल जो जीवन देता है,
आंचल में उसके बैठा हो जैसे।
अपनी ही महक के संग,
वरदान कुदरत का जी रहा हो जैसे।
पानी में खुद की छवि,
निहार रहा हो जैसे।
हमने तुमने बचपन में गोद में बैठ,
पिता की आंखों में देखा था वैसे।
@PoojaAuthor / पूजा इन्दोरिया शर्मा
