(1)

आता है ख्यालों में खयालातों का हंगामा

जेहन में गूंजता है फ़िर सवालातों का हंगामा ।

न जाने कितनी कोशिश की तुम्हारे पास आने की

जुदाई के पलों में भी मुलाकातों का हंगामा ।।

(2)

छुपाता हूं तो हंगामा जताता हूं तो हंगामा

हाल - ए दिल अगर उसको सुनाता हूं तो हंगामा ।

ज़माने ने ही बक्शी है ये खुशियों की जो सौगातें

मैं हसता हूं तो हंगामा मैं रोता हूं तो हंगामा ।।

(3)

सुबह से शाम रहता है अफवाहों का हंगामा

कहर ढाता है फ़िर हम पर ज़फ़ाओं का हंगामा ।

सुलगती है धधकती है तेरी यादों की जो ज्वाला

किया ऐतबार जब हमने तो सज़ाओं का हंगामा ।।

(4)

आता है ठहरता है चला जाता है हंगामा

पुराने ज़ख़्म को नासूर कर जाता है हंगामा ।

गिरता हूं संभलता हूं फ़िर उठकर के चलता हूं

ख़तम होता नहीं और दूसरा पल जाता है हंगामा ।।

(5)

अदब से आसमां छू लूं तो भरमाता है हंगामा

हंगामों में जो उलझा मैं तो समझाता है हंगामा ।

उम्मीदों से ज़िन्दगी है दुआओं में बंदगी है

अंधेरों में चरागों को ख़ुद जलाता है हंगामा ।।

(6)

ज़माने की बदल में भी नहीं बदला यह हंगामा

सभी मंज़र मगर बदले नहीं बदला यह हंगामा ।

जहां पर हाथ छोड़ा था उन्होंने मेरा यह कहकर के

चलो हम ही बदल जाएं नहीं बदला यह हंगामा ।।

(7)

बहुत तन्हा किया हमको हशीन यादों का हंगामा,

भरी महफ़िल में रुसवा कर दिया वादों का हंगामा,।

शिकायत थी अगर इतनी तो हमसे कह दिया होता,

नही पलता हमारे दिल में फिर इरादों का हंगामा,

(8)

लगाया आश जब मैंने किया निराश हंगामा,

अपनों ने सताया और किया उपहास हंगामा ।

मेरी अपनी ही गलती थी लगा बैठा था उम्मीदें,

चलो अच्छा हुआ ये सब किया हताश हंगामा ।।

(9)

कभी न सोचा था मैंने किया मजबूर हंगामा,

अपनों ने हमें अपनों से किया जब दूर हंगामा।

मैं किसको दोष दूं जब सब गलती हमारी थी,

हमको भी गुनहगारों में किया मशहूर हंगामा,,

(10)

रखा में खुद को उनसे दूर किया परेशान हंगामा,

ज़रा मतलब रखा उनसे किया हैरान हंगामा ।

मैं चुप बैठू तो हंगामा जो ना बैठूं तो हंगामा,

मुझे अपनो की नज़रों में किया वीरान हंगामा ।।

(11)

तेरी पलकों से मोती जब भी गिरतें हैं तो हंगामा,

सपनों के समन्दर में जब हम घिरतें हैं तो हंगामा ।

ज़िन्दगी की किताबों के जो कोरे रह गए पन्ने,

बिताए वो हसीं लम्हें जब हम भरतें हैं तो हंगामा

(12)

समझाया बहुत लेकिन नहीं माना फिर हंगामा,

नशे की धुंध में गुम था न कुछ जाना फिर हंगामा।

रिश्तों की तो नाज़ुक डोर होती है ये अब जाना ,

हुई गलती बड़ी मुझसे अब न आना फिर हंगामा ।।

✒️लेखक - Poetry Of SJT