तेरा रूठ जाना भी लाज़मी था इस सफ़र में ,
मेरे चर्चे तेरे शहर में कम नहीं शोर मचाए हुए ,
और हर खबर से है बेखबर तू ये मान ले बस ,
हर शख्स घूम रहा यहां कई चेहरे लगाए हुए ,
बस तुम उदास ना होना मेरी बारे में सोचकर ,
मैं भी पलकों में रखता हूं समंदर छुपाए हुए ,
आकर बैठ कभी मेरे ग़म - ए महफ़िल में तू,
याद आ जाएंगे वो भी लोग जो हैं भुलाए हुए ,
तेरा मुझे देखकर अनदेखा करना फिर देखना ,
इसी अदा पर मरते हैं क्यों रहते हो शर्माए हुए ,
माना मुमकिन नहीं ज़िन्दगी के सफर में साथ ,
ये रास्ते तय करेंगे मंजिलें क्यों हो घबराए हुए ,

