दर्द चहेरे से झलक रहा है पर वो बताता नहीं,

कई राज़ दफ़न है सीने में पर वो ज़ताता नहीं,


जाने क्या सोचता है अपने मन ही मन में वो,

सिकस्त हो गया वक़्त से पर वो घबराता नहीं ,


जब भी देखता हूं उसे ख़ामोश तन्हा बैठे हुए,

याद आता है समंदर किसी को वो बहाता नहीं,


गुम सुदा रहने लगा है खोया रहता है ख़ुद में ,

ग़म के आंसुओं को हरगिज़ वो दिखाता नहीं,


याद है जब वो पहली बार मिला था मुझसे,

कितना खुश रहता था जैसे रोना आता नहीं,


जाने उसकी मुस्कान पर नजर किसकी लग गई,

बहुत पूछने पर भी वो कुछ वजह बताता नहीं,



लेखक – Poetey Of SJT