वो गुज़रे हुए दिन फ़िर याद आ रहे हैं, 

यादों के समन्दर में हम डूबे जा रहे हैं ।


ऐ काश ऐसा हो जाये ,

              उन्हें कस के पकड़ लें हम,

वो लम्हें जो मेरे  हाथों  से, 

              फिसले जा रहे हैं ।



वो गुज़रे हुए दिन फ़िर याद आ रहे हैं, 

यादों के समन्दर में हम डूबे जा रहे हैं ।


सोचा ना था एक

ऐसा मोड़ भी आएगा,

तेरा जाना यूँ हमको

झकझोर जाएगा, 

उन यादों की माला को

फ़िर से पिरो रहे हैं, 

तुझे अपने आस-पास

ही कहीं पा रहे हैं ।


वो गुज़रे हुए दिन फ़िर याद आ रहे हैं, 

यादों के समन्दर में हम डूबे जा रहे हैं ।


जो खट्टी मीठी यादें

इस दिल में संजोई हैं,

उन्हें याद कर ये आँखे

कभी चुप के से रोई हैं, 

हो ऐसा कि मिल जाए

फ़िर वो बीते हुए पल,

मिल बैठ कर लेगें

दूर शिकवे गिले हम ।



वो गुज़रे हुए दिन फ़िर याद आ रहे हैं, 

यादों के समन्दर में हम डूबे जा रहे हैं ।


वैसे तो चले जाते हैं

कई साथ छोड़ कर, 

तेरा जाना ना जाने क्यूँ

मुझे मजबूर करता है, 

अपनी ज़मीं पे तेरे

कदमों के निशां ढूंढ रहे हैं, 

मिल जाओ किसी मोड़ पे

यही सोच रहे हैं ।


वो गुज़रे हुए दिन फ़िर याद आ रहे हैं, 

यादों के समन्दर में हम डूबे जा रहे हैं ।