स्वर्ण किरण जब पहली पहली,
इस धरती को छूती है।
जगमग जगमग बिखरा प्रकाश,
ये मन आनंदित करता है ।
हीरे की कनी सी ओस की बूँदे,
पत्तों पे चमक सी जाती हैं
ऊंची उड़ान भर ये पक्षी जब,
दाना चुगने जाते हैं,
उनके इस कोलाहल से जब,
अम्बर गुंजित होता है ।
ये मन आनंदित करता है ।
ये मन आनंदित करता है ।
कोयल की कुहुक अमराई पर,
नवजीवन का संचार करे।
सुखे गिरते पत्तों की खनक,
मीठी सी सिहरन देती है,
बिखरा सँगीत चहुँ ओर सुरीला,
जब रोम रोम मदमाता है ।
ये मन आनंदित करता है ।
ये मन आनंदित करता है ।
खिल पुष्प बिखेरे सुन्दरता,
भवरों को पास बुलाते हैं ।
काँटों में रहकर हँसते हैं ।
संदेश सुखद दे जाते हैं ।
भीनी सुगंध फ़िर संग लिये।
ठंडी बयार जब चलती है ।
ये मन आनंदित करता है ।
ये मन आनंदित करता है ।
चढ़ती धूप भी ढल जाती है,
खिल के कली भी मुरझाती है,
जो आज है वो ना सदा रहेगा,
संदेश बड़ा दे जाते हैं,
सीख के इन छोटी बातों से,
जब सोई सी आस जगाता है ।
ये मन आनंदित करता है ।
ये मन आनंदित करता है ।
इठलाती चली नदी की धारा,
राह में सबकी प्यास बुझाती,
वृक्ष खड़े हैं बाह पसारे,
थके पथिक को छाया देते,
उपकार अनूठा इस प्रकृती का,
जब भावविभोर कर देता है ।
ये मन आनंदित करता है ।
ये मन आनंदित करता हैं ।

