क्यूँकी अँधेरों में भी एक रोशनी देखी है
चलते चलते जब ये कदम लड़खड़ाते हैं तो फिर से साहस कर बढ़ने की कशिश होती है
क्यूँकी अँधेरों में भी एक रोशनी देखी है
देखा है पत्तों को दरख्त का साथ छोड़ते हुए,
फ़िर भी खड़ा है अटल नव कोपल की आस में
क्यूँकी अँधेरों में भी एक रोशनी देखी है
आस पास पसरा सन्नाटा
नहीं है नी:शब्द,
सुनती हूँ साँसो की तार पर धड़कन
को बजते हुए।
क्यूँकी अँधेरों में भी एक रोशनी देखी है
उदास शामों में तेरा कहना
कानों में धीरे से ।
मैं हूँ हर पल तेरे साथ,
एक उम्मीद जगाती है ।
क्यूँकी अँधेरों में भी एक रोशनी देखी है
एक सपना देखा है सपनो के
सच होने का,
बस तुम यूँ ही मेरे साथ साथ
चलते रहना ।
क्यूँकी अँधेरों में भी एक रोशनी देखी है
।

