यूं कब तक बैठोगे

सुबह ने शाम कर ली

अंधेरे ने भी अपनी शुरुआत कर ली

रात भी अपना दफ्तर बंद कर आया है

अब तो उठ जाओ देखो नया पहर आया है

मेरे होने ना होने से किसको फर्क पड़ता होगा मेरे कुछ चाह लेने से क्या बदल जाएगा ये लगता होगा

जीवन का कोई अर्थ नहीं समझ आता होगा कहां जाना है कोई राह नहीं नजर आता होगा

कुछ देर अंधेरे में रहकर एक दीपक जला लेना

आंगन में आई चिड़िया को कुछ दाना खिला देना

प्यासे पथिक को थोड़ा पानी पिला देना

अपने पसंदीदा गीत से किसी का मन बहला लेना

फिर कभी शांत मन से अपने कानों में एक प्रश्न कहना

जीव हो कर भी क्यों निर्जीव रहना

भावना है तो उसे जागने दो

खुद को ये रहस्यमई जीवन और जानने दो

एक दिन यह मानव शरीर का भार तुम छोड़ ही दोगे,

जितना समय है उसे जी लो

यूं कब तक बैठोगे