कुछ नहीं पाना हमारी चेष्टा्ओं को उतना नहीं बढ़ाता जितना कि कुछ पा जाना
'अब इससे आगे क्या मिलेगा' की सोच हमें कभी संतुष्ट नहीं कर पाती।।
मैं जीवन के सच कि ओर बढ़ती हुई हमेशा उतना ही दूर रह जाती हूं
जितना धरती से गगन
हर बार दूर कहीं दोनों को मिलते हुए देखने की चाह में मैं आगे बढ़ती रहती हूं
और क्या मिलता है ??
कुछ नहीं....
कभी-कभी लगता है कि जिन सवालों की पिछे मैं भाग रही हूं
उसे पाने के लिए क्या क्या हासिल करना पड़ेगा
अगर सब हासिल करने के पीछे ही जीवन खत्म हो गया और कुछ ना मिला तो??
तो शायद मैं ही कुछ नहीं ।।
और इसके ठीक विपरीत
अगर सच मिल गया तो??
तो क्या??
तो शायद फिर कुछ और नहीं।।
