सुना दो न, सुना दो न...मां
वो गीत ,बचपन का
जब रात गुजरती थी
तुम पंखा झलती थी
वो नींद थी सपनों की
वो छांव थी अपनों की
उस चांद में सोने को
वो रात बुला दो न....मां
सुना दो न, सुना दो न ...मां
वो गीत , बचपन का
जब रोटी आधी मांगी थी
तुम साजी देकर जाती थी
वो भूख थी सोने सी
ममता के बिछौने सी
दो कौर वो खाने को
वो हाथ बढ़ा दो न...मां
सुना दो न, सुना दो न...मां
वो गीत ,बचपन का
वो आटे की गोली थी
चौके की होली थी
वो गोद के आसन थे
संगीत के बासन थे
उन पहर में जीने को
वो दिन लौटा दो न....मां
सुना दो न, सुना दो न...मां
वो गीत, बचपन का
