सभी अपने-अपने तरीक़े से रात के साथ सोते हैं

हर आदमी का रात के साथ एक संबंध होता है

अगर यह संबंध अच्छा है

तब आपको नींद आ जाती है

अगर यह संबंध ख़राब है

तब आपके जीवन के छोटे-छोटे अँधेरे

रात के अँधेरे में घुस आते हैं

और आपको सोने नहीं देते।