रात्रि कितनी शांत है
पर मेरे सभी सवालों का जवाब देती है
सुबह के उजाले कि ध्वनि
भुला-सी देती है सवालों को
छिपा लेती है खुद मे , मेरे सभी ख्यालों को
मुझे व्यस्त रख सकने को , दिन का उजाला
प्रयत्न पूरे करता है
अंर्तमन में दर्द हो फिर भी
चेहरा पूरा हँसता है।
यह रात का अँधेरा
डराता है कुछ को
बहुतों को देता ढाँढस भी है
अंंर्तमन को सुन सको जो
देता ऐसा साहस भी है,
तोहफे अनेकों हैं सूर्यास्त के
निर्भर मिजाज़ पर करता है
समेटता कोई खुद को इन पलों में
कोई डरता सहमता रहता है
रात के जुगनू , छत पर तारे
लौटते ठिकानों पर
कीट, पंछी , जंतु सारे
ध्यान से सुनना, मौका देना
एक इस पहर को भी
पाकर सभी जवाब अपने
लहराओगे पंख से कोमल
हवा में निश्छल
जियोगे खुशियां , हर घड़ी ,हर पल ।।