तुम सुबह सी हो 

मैं शाम सा हूँ

संग जो हूँ तेरे तो बनता हूँ ख़ास 

बिन तेरे मैं आम सा हूँ 

तेरे नाम से बनता है मेरा नाम 

तेरे नाम बिन मैं बदनाम सा हूँ 

तुम सुबह सी हो 

मैं शाम सा हूँ !