किसी के मुस्कुराने की वजह बन जाओ, 

उदासी से दूर हमेशा मुस्कुराते रहा करो,

क्या पता

कोई तुम्हारी एक मुस्कान देख अपनी उदासी भुला देता हो,

कभी-कभी अजनबियों से भी बातें कर लिया करो, 

क्या पता

वो अपना दिल हल्का कर ले कुछ बातें कर, 

वे वजह भी कभी प्यार जता दिया करो दोस्‍तों से, 

क्या पता 

कोई खुद में ही घूंट रहा हो कभी, 

ख़ुश रहा करो सदा 

क्या पता 

कोई तुम्हारे लिए ही जी रहा हो कहीं! 

#कल्पना भारती