गुजरते वक्त के साथ,

एक दोस्‍त की कमी ज्यादा महसूस होती है, 

कभी-कभी बहुत सारी बातें करने का मन करता है,

बेमतलब की बातें जो समझदारी से दूर,

बच्चों सी बातें,

किसी के साथ घंटो बैठ जोर से हसने का मन करता है

सारी दुनियां से बेफिक्र होकर,

पर कोई नहीं है,

किसी के पास समय नहीं है मेरे लिए,

और इन बातों को दिल में दबाए खुद ही मुस्कुरा लेती हूँ,

कल्पना में खोकर ख़ुद ही की दोस्‍त बन जाती हूँ,

पर कमी तो खलती है एक ऐसे दोस्‍त की,

जिसके साथ जी भर जी सकूँ ज़िन्दगी!