सर्दियों की गुलाबी धूप नहीं है।
प्रियतम का सुनहरा रूप नहीं है।
बचपन का भोलापन नहीं है।
जवाँ दिलों की धड़कन नहीं है।
अनकहे प्यार की गुदगुदाहट नहीं है।
दोस्तों का हँसी-ठठ्ठा, फुसफुसाहट नहीं है।
सुरीली सी कोयल की कूक नहीं है।
खट्टी-मीठी यादों का संदूक नहीं है।
रूखी-सूखी, नीरस सी है मेरी कविता।
टूटी-फूटी, बेबस सी है मेरी कविता।
डगमगाती है, लड़खड़ाती है,
गिरती है, ख़ुद ही संभल जाती है।
ना माँगती है सहारा कोई,
ना ढूंढती है किनारा कोई।
खोई-खोई, लावारिस सी है मेरी कविता।
