मैं, मुक्ति के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानती। पर मुझे पता है, संसार का परित्याग करनेवाले भगवान बुद्ध को यदि निर्वाण मिला है, तो पीछे रहकर गृहधर्म के सारे दायित्व पूरे करनेवाली और विरह की वेदना का अंगीकरण करनेवाली यशोधरा को भी निर्वाण मिला ही होगा। क्योंकि सब कुछ त्याग देने से अगर मनुष्य ईश्वर बन जाता है, तो सब कुछ स्वीकार करने से भी, मनुष्य ईश्वर की उपमा का अधिकारी नहीं हो जाता..??

-हिना अग्रवाल