और जिन्हें प्रेम नही मिलता, प्रेमी का साथ नही मिलता, बदले में उनको ईश्वर मिल जाता है, कुछ इस तरह ईश्वर प्रेम के ऋण की भरपाई करता है. अपने आप का, और अपने ऐश्वर्य का बलिदान देकर ईश्वर प्रेमियोँ से किये हुए अन्याय को ढोता है. तब तक, जब तक, प्रेम उन्हें क्षमा न कर दे. प्रेम में किये गए अन्याय की तो ईश्वर को भी क्षमा नही मिलती...!!!


