जो स्त्रियाँ,
फूलों सी सँभाली गई, जीवन भर,
आदर और प्रेम के साथ,
वे तलवार हो गईं,
निर्भीक, निडर,
वो जीवनयुद्ध में लड़ पायीं,
अपने लिए, अपनों के लिए,
और जो स्त्रियाँ सँभाली गई,
तलवारों की तरह,
नियमों की धारों पर,
संतुलन के चक्रव्यूह के बीच में,
वे फसी रहीं,
सही और ग़लत के द्वार पर,
और निकल नहीं पाई,
आत्मसंदेह की बेड़ियों से,
वे मिट गई,
और समा गई,
शून्यता के पातालों के नीचे कहीं,
और फिर कभी नहीं मिली,
कभी भी नहीं मिली…!!
-हिना अग्रवाल
