एक दरिया के बीचोबीच खड़ी है,
एक दरिया जैसी औरत,
वो गर्दन तक डूब चुकी है,
अब और डूब नही पाएगी,
आँखे मूंदे तैयार है,
कर्ज उतर जाए, इंतेज़ार में है,
अंत की तलवार गले से लगाकर बैठी है,
एक तलवार जैसी औरत,
जंजीरों से पाँव बंधे हैं,
बंधनो में नसों का खून,
प्रेम जैसे कोई मृगजल मानो,
जीवन कोई बानशैया है,
श्वास श्वास बचती फिरती देखो,
एक पर्वत जैसी औरत,
किसी वज्र से जख्मी छाती है उसकी,
मन, मौन से, छलनी छलनी हुआ है,
आत्मा, देवताओं की कैद में है,
और ईश्वर उसे भूला चुका है,
किसी पुण्य की सजा भुगतती देखो,
एक आसमान जैसी औरत,
एक दरिया के बीचोबीच खड़ी है,
एक दरिया जैसी औरत...!!
