क्यों हजारों को मारने के बाद अशोक ने शांति का पथ चुना,

क्यों कुरुवंश के समाप्त होने के पश्चात, धृतराष्ट्र जान पाए की वी आँखो से नहीं मन से अंधे थे,

क्यों शाहजहाँ ने जीते जी मुमताज़ के लिए ताजमहल नहीं बनाया,

और क्यों ईसा मसीह के सूली पर चढ़ जाने के बाद हमने उनके रास्तों को सच माना,

क्यो विध्वंस और अंत की कोख में हम शांति और प्रेम ढूँढते हैं,

क्यों जब बचाने को कुछ भी बचा नहीं होता हम तब जागतें हैं,

जब की हमको जाग जाना था,

हर युद्ध से पहले,

हर सवाल से पहले,

हर जीत हर हार से पहले,

हर विचार से पहले,

और विचारों से आनेवाले अंधकार से पहले ,

बहुत पहले …!!


-हिना अग्रवाल