आनेवाली नसलों को, हम ये बताएँगे,
की हम लड़े थे,
धर्म के नाम पर,
क्योंकि हमारे पास लड़ने को और कुछ था नहीं,
हमने ख़ून के बदले ख़ून लिया,
और आँख के बदले आँख,
हम नहीं लड़ पाते, भूख और ग़रीबी के ख़िलाफ़,
हम नहीं लड़ पाते, अराजकता और अत्याचार के ख़िलाफ़,
हम नहीं दिला पाते, औरतों को बराबरी और इज्जत,
हम नहीं लड़ पाते, बच्चों का बचपन बचाने के लिए,
हम नहीं लड़ पाते शिक्षा के लिए,
हम नहीं लड़ पाते शांति के लिए,
हम नहीं लड़ पाते समानता के लिए,
ये सब तो बड़ा मुश्किल था, बहुत हिम्मत लगती इसमें,
तो हम लड़ लिए,
धर्म के नाम पर
क्योंकि आसान था, धर्म के नाम पर लड़ना,
और मानवता को शर्मसार करना,
तो हमने आसान रास्ता चुना,
और धर्म को बचा लिया,
इंसान को नहीं,
इंसानियत को नहीं..!!
