ख्वाब अधूरे

साथ अधूरा,

जिंदगी अधूरी ही सही,


सफर खूबसूरत था,

मंज़िल अधूरी थी,

मिल ना सकी वो अलग बात रही! 


बन ना सकी तु अर्धांगिनी,

पर सदैव बस उसी की रही!


तु बड़ी किस्मत वाली थी राधे,

सम्पूर्ण संसार, रुक्मणी, और गोपियों

के होने के बावजूद भी,


बस तु ही कृष्ण के दिल में रही!

@Harshita0551