तुम्हारे पास होकर भी
कितना दूर हूं तुमसे
समझती हूं...!I
तुम्हारी होकर भी तुम्हें
अपना ना बना पाने का दर्द समझती हूं,
ना कोई शिकवा है या शिकायत तुमसे,
जो करते हो ना हाल चाल की बाते
तो सुनो हाल चाल बताने और
हर हाल हालात साथ गुज़ारने का अंतर समझती हूँ..!
