धूप को आने दो
अंधेरा खुद ही चला जाएगा
ज़रूरत नहीं है अपनी पहचान बताने की
आप का कर्म अपनी पहचान बताएगा
धूप की तरह वही चमकेगा
जो अपने पराए का भेद मिटाएगा
ज़रूरत नहीं सबसे बदला लेने की
हरेक अपने कर्म का फल पाएगा
मन को शांति की धूप से भर दीजिए
आप का जीवन खुशियों से भर जाएगा
