.              "तुम सुन लिया करो "

तुम सुन लिया करो ,माना कि तुम समझदार बहुत हो ,

पढ़ लिख कर बड़े तुम हो गए हो,

फिर भी जब मां तुम्हें बिना गलती के डांटे,

पापा गर कभी गुस्से में कुछ बोल दें,

तो तुम सुन लिया करो ।


पास उनके बैठकर दो घड़ी सर झुका कर चार बातें बिना कुछ बोले तुम सुन लिया करो ।

सुन लिया करो क्योंकि तुम्हारे पास मोबाइल,टीवी ,ब्लॉग यूट्यूब ,इंटरनेट,ट्विटर सब कुछ तो है जहां तुम अपनी बात पूरी दुनिया से कह सकते हो,

उनके पास सिर्फ तुम ही तो हो,जिसे वो प्यार से अधिकार से फटकार कर पुचकार कार कर सीने से लगाकर तुमसे बस इतना ही चाहते हैं कि तुम अपना ख्याल रखो ।

बचे रहो सारी बुराइयों से ताकि आगे चल कर उठा सको बड़ी जिम्मेदारियां ,और बस इसीलिए उन्होंने भी झेली हैं सारी कठिनाइयां ।

तुम सुन लिया करो उनकी बातें क्यों की वो हमेशा नहीं होंगे समझाने को सारी बातें ,बिना स्वार्थ कोई फीस लिए बिन कल नहीं होंगे वो समझाने को दुनियादारी की बातें ।

तुम सुन लिया करो क्योंकि वो बड़े हैं तुमसे उम्र और तजुर्बे में ,हां ये हो सकता है कि उनकी स्कूली पढ़ाई तुम से कम हो, तो क्या हुआ ? जिंदगी के स्कूल में उन्होंने तुमसे ज्यादा साल गुजारे हैं ।

इसलिए प्लीज तुम सुन लिया करो कभी-कभी उनकी बातें उन्हें अच्छा लगेगा।

                                  फारूख मोहम्मद