कुछ देर कुछ जुदा था

तुम साथी बदलकर बैठ गए

रुक जाते दिल के भीतर

क्यूं बाहर निकलकर बैठ गए

कुछ देर कुछ जुदा था


माना कुछ खास, नए हमराही में होगा

न सोचा था ये बदलाव, वक़्त की स्याही में होगा

उम्मीद का अलाव, फिर भी जलाए रखूंगा

यादों के इस घाव को, सदा सजाए रखूंगा


सोचूंगा क्यूं तुम मुझसे

मुंह फेरकर बैठ गए

कुछ देर कुछ जुदा था

तुम साथी बदलकर बैठ गए


तन्हा तन्हा चांद सी

हर रात तन्हा सी है

तू न आया तो सनम

तेरी खुशबू ओढ़ ली है


साथ मेरे तुम ऐसा

क्यूं खेल खेलकर बैठ गए

कुछ देर कुछ जुदा था

तुम साथी बदलकर बैठ गए

रुक जाते दिल के भीतर

क्यूं बाहर निकलकर बैठ गए