गंगा पे हाइकू
स्वर्ग से आयी
जीवन प्रदायिनी
अमृत धारा
जीवन अभीष्ट
चारों पुरषार्थों का
आश्रय गंगा
करो तर्पण
कलुषित भावों का
मोक्ष शुभेच्छु
लहरें तेरी
कहती हैं कहानी
है मेरी जैसी
करे शीतल
जैसे मां का आंचल
निर्मल जल
अवगाहन
मरहम सा स्पर्श
गंगा पावन
सहती पीड़ा
मनु कर्मो की निशब्द
अश्रु पुरित
सिंधु में मिल
पाया खारा विस्तार
अस्तित्व गवां
दिव्य चेतना
तनमन स्निग्ध पा
तेरा सानिध्य
गंगा दर्शन
पुण्य कर्मों का फल
तीर्थ गमन
अभिशापित
संतति पाए मुक्ति
मोक्षदा गंगा
हे परब्रह्म,
तेरा ही प्रतिबिम्ब
गंगा दर्शन
जटा शंकरी
बहती अविरल
मोक्षदायिनी
शिव से सीखा
परहित बहना
विष पीकर
सत्य स्वरूप
ब्रह्म प्रकृति रूप
प्रतिबिम्बित
मनु संस्कृति
शाश्वत स्रोत हैं मां
तेरा आंचल

