सामर्थ्यवानों से

 भरी सभा में 

 द्रौपदी का

अपमान

हुआ है

और साक्षी

मौन हुये हैं

राजधर्म की

शरणागत


क्या हमको

विस्मृत हुई हैं

द्रोपदी की वो

व्यथा कथा

ना भूलें हम

चीरहरण

पे जब जब

भीष्म चुप

रह जाते हैं 

 मौन संकेतों

की भाषा पढ़ लो

ये महाभारत की 

आहट है ।



उठो और

विरोध करो

दुशासन के हर

दुस्साहस का

इतने क्यूँ

भयाक्रांत हुये हो

जो ये नीरव चुप्पी

साधी है

अनीति पे ये

मौन तुम्हारा

क्या तुम्हारी

स्वीकृति है




धर्म युध्द की 

हुंकारों पे

जो जो भी

चुप्पी साधेगा

कर्मगति के

निज नियति के

अटल नियम

को भोगेगा

कब छोड़ा है

कर्म गति ने

जो हमको

अब ये छोड़ेंगी

याद रखें हम

हर अन्याय पे

भीष्म की चुप्पी

आत्मग्लानी की

शरशैय्या ही

अन्तिम गति है

और आसन्न

प्राकृतिक

न्याय है ।