कुछ रिश्ते
जिनसे रीत गया है प्यार
तो बन जाते हैं
कुछ रिसते से रिश्ते
टीसते है
हर पल
जैसे हो कोई
मवाद भरा घाव
प्रेम विहीन
इन रिसते रिश्तों को
रिस जाने दो
आखिरी बार
असहनीय पीड़ा के बाद
वेदना से मुक्ति
और अनुभूत असीम
शांति भाव
हां कदाचित
ये शुष्क प्रेम के घाव
छोड़ेंगे अपने चिन्हं
ये गहरे दाग बन
उभर आयेंगे
तुम्हारी यादों में
पर इन रिश्तों की
यादों से
रिश्ता मत
जोड़ लेना इस बार
कुरेदना मत
इन्हें रिस जाने देना
यूं ही चुपचाप
बिना प्रेम कोई
रिश्ता है तो
उसका रिस जाना
ही उसकी
परिणिति है
नियति है

