पिघलता

तन मन 

गर्म नर्म

बाहों के वृत्त बन्द

बर्फ के जैसा

धीरे धीरे 

सघन ठोस को 

स्पर्श मात्र से

तरल करता है

प्रेम सच में 

जादू करता है 


पिघली हुयी

अनुभूतियों का

संचय कर

घनीभूत बादल बन

सप्तरश्मी में

जलबिन्दु मिलाकर

सतरंगी सपने देता है

प्रेम इन्द्रधनुष

प्रेमासिक्त हृदय से

नभ अंकन करता है



कहाँ धरा है

और कहाँ गगन

अतृप्त प्यास है

गहन बिछोह

लिए अन्तरतम

प्रियतम से मिलने

की आस लिए

सांझ तले

प्रेम मगर

क्षितिज रचता है

प्रेम सच में 

जादू करता है