नजर बट्टू भाई की कलाई पे  नेह के रेशमी धागों सी कोमल भावनाएं ढेर सारा प्यार विश्वास और आशीष भर साथ में की गयी शरारतें बचपन के मासूम राज साथ में लाती हैं थाल में सजा के  शुभता और सौभाग्य झोली में सलामती की दुआएं दुनिया भर की नियामतें छोटी छोटी शिकायतें मिठाइयों के साथ चली आती है खट्टी मीठी यादें सिर्फ धागा नहीं हर बला से बचाने वाली नजरबट्टू होती है बहनों की राखियां दरअसल बहनें बांधती हैं भाई की कलाई पर हर बला से बचाने वाला नज़रबट्टू