चाह नहीं है कि मैं कवि शिरोमणि कहलाया जाऊँ
चाह नहीं है कवि सम्मेलन में कविता गाऊँ
चाह नहीं है प्रकाशकों के दर दर की ठोकर खाऊँ
चाह नहीं है पाठ्य पुस्तकों में छापा जाऊँ
हे ट्विटर देव उठा मुझे किसी हेश टैग पर देना फेंक
जिस हेश टैग पर कविता प्रेमी जाएँ ट्विटरती अनेक
प्रभु कवियों को भी तो ट्रेंड करा दे
# इंडिया बेस्ट पौएट पर ट्रेंड करा दे
