नव वर्ष पर
ये संकल्प
कि हम
ध्यान धरे धरा का
हम लौटाएंगे
प्रेम को अर्थ,
रिश्तों को प्यार
मानवता को सेवा
धर्म को पालना
नदियों को स्वच्छ जल
पेड़ों को हरियाली
पहाड़ों को निर्झर झरने
पशु-पक्षियों को नीड़ बसेरा
जीवन को सुहानी सांसें
तितलियों को फूलों भरी बहारें
सर्दी की बर्फ सी श्वेत आंचल
गर्मी को ठंडी सुरभित पवन
सूखे को पानी की बोछार
बचपन को स्नेह प्यार
स्त्रियों को सम्मान
बुजुर्गों को साथ रहने का अहसास
मित्रों को जी भर मस्ती हंसी ठिठोली
ज़िंदगी को हर संभव सुखद सौगात
कवि शाला के सभी स्नेही स्वजनों को नव वर्ष की अनंत शुभकामनाएं आप सभी सपरिवार स्वस्थ रहें आनंदित रहें
जय श्री राधे कृष्णा


