कृष्ण होना


विपरीत परिस्थितियां


जीवन कला का दर्शन


विषमता में सम


विरल से सरल


माखन सा प्रेम चखा


मिश्री सी मित्रता


रसिकों का आनंद


योगियों की साधना


अधरों पे वंशी


गीतों में चिंतन


अलौकिक से लौकिक 


अनिवर्चनीय से गोपीगीत


योगेश्वर से रास रसिक 


कलानिधि से दार्शनिक 


वैरागी का प्रेम आराधन


प्रेमी की हो योग साधना


प्रियतमा के प्रियतम


तुम्हारा सानिध्य अति मधुरम


गोपियों संग मधुवन में रास 


कुरुक्षेत्र में गीता का ज्ञान

कर्मशील जिजीविषा मंत्र


भक्तियोग से ज्ञानयोग संगम


सकाम कर्म से निष्काम भाव 


बृजविहारी से द्वारिकाधीश


तुम्हारे चरित्र में हर द्वैत समाहित


कृष्ण तुम्हारा हर रूप अप्रितम


तुम चिंतनीय तुम अनुकरणीय 

हे मेरे कृष्ण हे मेरे प्रियतम