वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर चंद हायकू
टूटा है बस
चिड़िया का घोंसला
हौसला नहीं
उड़ान देख
अकेली चिड़िया की
झपटे गिध्द
उन्मुक्त हंसी
गौरैया की बाज़ो का
मान मर्दन
उड़ लेने दो
उसके हिस्से थोड़ा
सा ही आसमां
क्या डर है
उसकी बोली से यूँ
गला दबाया
अभेद्य किले
कमजोर नींव पे
सत्ताधीशों के
छीन आवाज
सत्ता करती क्रूर
सा अट्टाहास
क्यूँ हिलते है
सिंहासन सच की
ही आवाज से
निर्मम हत्या
लोकतंत्र की पर
प्रहरी हैं वो
खुली हवा से
धूल धसरित हैं
अट्टालिकाएं
अमर नही
ताकत तानाशाह
मरे पड़े हैं
चट्टान तोड़
बहता है झरना
कहाँ रुका है
धूप देख के
सहमी कोहरा सी
अंधेरी रात
सत्य चुभता
डरी हुई सत्ता को
खंजर जैसा
