जब भी देखो
फूल को खिलते
चिड़िया को चहकते
जुगनू को चमकते
तितली को मचलते
बादल को बरसते
हवा को बहकते
भौरे को गुनगुनाते
नदी को बलखाते
बच्चों को चहकते
धूप को बसंत बिखराते
चांदनी को मद छलकाते
लड़की को बिन बात हंसते
लड़के को यूंही महकते
जान लेना तुम
बुनी जा रही है
सुंदर कविता
