1 वो नेता
लोकप्रिय
बना हुआ हैं
जन मन्चों पे
वर्षों से
वो कमाल
अभिनेता है
और जो
अभिनेता
रंगमंच पर
टिका हुआ है
वर्षो से
बड़े कमाल
का नेता है।
2 जिस बेटे के
जन्म दिवस
जो माँ
खुशी से
फूली नहीं
समाती थी
वो बेटा ही
अपनी माँ को
खुशी खुशी
वृध्दाआश्रम
छोड़ गया।
3 कुछ रिश्तों
के मतलब हैं
इसलिए
मधुर हैं
कुछ
मतलब
के रिश्ते हैं
इसलिए
मधुर हैं ।
4 इतने
सलीके से
टूट कर
रिश्ते निभाये
हैं हमने
टूट कर भी
रिश्ते निभाए
हैं हमने
5 जिसकी
रोज नज़र
उतारी हमने
वो ही
नजरों से
उतर गया।
6 वो मासूम
तितली के जैसी
फूल देखके
झूम उठी
वो मासूम
फूल के जैसा
शूल चुभा कर
झूम उठा
7 ढूढते रहे
जिंदगी भर
जो खुशियां
खुशियाँ मिली
तो जिन्दगी
रूठकर
चली गयी
8 उस छोटे से
घर में
बड़ी बड़ी
खुशियाँ
रहती थीं
अब बड़े से
घर में
खुशियाँ
कितनी
छोटी हैं
ैं।


