लम्बे अंतराल

के बाद यूँ

अनायास

मिलने पर 

चिर परिचित

दर्पीले

अंदाज में

बड़ी खुबसूरती से

औपचारिकता

निभाई तुमने

जब कहा

"मुश्किल में 

मैं साथ हूँ

तुम्हारे"

मैनें भी उतनी 

मासूमियत से

पूछ लिया

"गर तुम

साथ ही

होते तो

मुश्किलें

आती क्या?"

मेरा ये कथन

एक और

लम्बे अन्तराल के

पूर्व का

मध्यान्ह है



उसका यूँ

अचानक से

चले जाना

ही तो सबसे

मुश्किल था

उसके बाद तो

कोई मुश्किल

मुश्किल ही

कहाँ रही

मैनें अपनी

कायरता के

खोल को

उतार कर

उसका वो

दर्पीला चेहरा

ढक दिया

फिर उसके

साथ ही

अपने डर को

अन्धेरे में

गुम होते देखा

इस तरह

एक औपचारिकता

खुद से भी

निभाई है मैनें।