1 अभिव्यक्ति की
आजादी है पर
सत्य बोलना
प्रतिबन्धित
2 सत्ता का
प्रतिसाद मिलेगा
तालू चाटने
वालों को
3 नए ढंग की
राज्य व्यवस्था
भयाक्रांत है जनता
जनतंत्र मगर लागू है
4 विषम परिस्थिति बनी हुई हैं
सत्ता के गलियारों में
झूठ मुखर हो चिल्लाता है
सत्य विवश और मौन है
5 तुम तो फिर से छले गये हो
झूठे वादे और दिखावे से
आज गवाही देती है मुझको
उँगली पे लगी ये अमिट स्याही
6 अधिकारों की क्यूँ देते हो
कातर स्वर में निरीह दुहाई
सुनो वही जो हम कहते हैं
सत्य वही जो हम कहते हैं।
7 जल जाती है सोने की लंका
अन्याय पे टिकी हुई
कंचन महल बनाते फिर भी तु
तनिक नहीं घबराते हो
8 कैसी बहकी बातें करते हो
सत्ता के ठेकेदारों से
जाओ जाकर फिर से पढ़
लोक लुभावन वादों को
मुफ्त उपहारों की बात लिखी हैं
अधिकारों का जिक्र कहाँ है
9 मौलिक अधिकारों
की बातें करते हो
निर्वाचित सरकारों से
कुछ तो शरम करो
नसमझो तुम
अपनी इस नादानी पर
10 देते हो जो रोज
दुहाई संविधान की
और नहीं अब दे पाओगे
कठोर कदम उठाकर
हमने वो ही पन्ना
ही हटा दिया अब
11 अंदर की एक बात बताऊँ
भीतर से सब मिले हुए हैं
एक दुसरे का स्वारथ साधें
पक्ष यही हैं विपक्ष ही य ही हैं
12 आओ कुछ तो बात करें
इतनी भी क्या चुप्पी है
देख अन्धेरा क्यूँ सहमे हो
क्या सूरज पर विश्वास नहीं है
रात काली तभी तलक है
जब तलक वो निकला नहीं है
13 आओ कुछ समझौता कर लें
क्यों इतना हंगामा है
तुम इधर इधर की बातें करना
हम उधर उधर की बात करेंगे
तुम अधिकारों की मांगे रखना
हम कर्तव्यों की बात कहेंगे
14 बाँट दिया है हमको तुमको
मनमाफिख से खानों में
खुद गठजोडों में बँधे हुये हैं
फिर से सत्ता पाने को
बातें बड़ी बड़ी करते हैं हम
जनता भरमाने को
15 सामान समेटो जल्दी जल्दी
अपने सरकारी आवासों से
सत्ता से बेदखली का
आदेश सुनाकर
लोकतन्त्र केमालिक ने
जड़ो समेत उखाड़ दिया है
16 आंख दिखाकर आंख नोच लो
इतनी भी अन्धेर नहीं है
अभी रोशनी बची हुई है
दिया अभी तक बिका नहीं है
17 ये सोचकर नींद नही आती
अब देश की जनता को
इतने सारे पाप ओढ़ कर
तुम कैसे सो लेते हो
18 पसंद नही है जनता को
गब्बर का किरदार मगर वो
बात अनूठी बोल गया
"जो डर गया समझो मर गया"
अब समझो मौन इशारों को
19 अपने दोष भूल भुला कर
सारी गलती सत्ताधीशों पर मढ दो
ये भी तो खुदगर्जी हैं
"यथा राजा तथा प्रजा "
ये उक्ति भी तो सच्ची है
20 हम सब आदर्शों की बात करेंगे
पर अपनी बात नहीं करेंगे
कोई भी संघर्ष छिड़े तो छिपने को
पतली गली तलाश करेंगे

