आखिर क्यों
सिद्धार्थ
एक रात्रि
नवजात शिशु और
सोती पत्नी को छोड़
अचानक
महल से निकल गए
बिन पूछे
बिन कहे
कुछ भी
किसी प्रश्नवाचक दृष्टि ने
पीछा नहीं किया
वर्षों के बाद
वन से लौटे
तो बुद्ध कहलाए
सहर्ष
गर यशोदा
निकली होती
रात के अंधेरे में
तप को
किसी वन में
तो लौटने पर
कुल्टा ही
कहलाई जाती
उसे देनी पड़ती
न जाने कितनी
अग्निपरीक्षाये
धरती में समाने से पूर्व तक
आखिर क्यों ?

