नभ सींच रहा है धरती को
या धरती तकिया है नभ के वेड़नाओ का
ये दीपक प्रज्वलित है प्रकाश के लिए
या आग है ये ... घी और बाती की अस्तित्व के संघर्ष का
वो चिटी खुद के लिए ही जमा कर रही है दाना
या उसपर भी बोझ है जिम्मेदारियों का
ये पर्वत सच में इतना सख्त है
या कभी मज़ाक बना था इसकी नरमी का
ये पंछी हर्षित है उन्मुक्त आकाश में विचरण से
या व्याकुलता है बसेरे का....
ये इठलाती नदी मचलती थिरकती चली जा रही है
ये सम्पूर्ण है अपने यौवन से
या प्रवाह की रफ़्तार में आतुरता है सागर से मिलने को?
ऐसे और भी सवाल है मेरे
कि खूबसूरती सच में बस नजरों से दिखती है
या तलबगार है दर्शक के नजरिए को?!

