हाए उस शोख़ का अंदाज़ से आना शब-ए-वस्ल

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

हाए उस शोख़ का अंदाज़ से आना शब-ए-वस्ल

और रह रह के वो एहसान जताना शब-ए-वस्ल

क़हर है ज़हर है अग़्यार को लाना शब-ए-वस्ल

ऐसे आने से तो बेहतर है न आना शब-ए-वस्ल

दूर कोसों मेरी बालीं से उड़ी फिरती है

क्या कोई ढूँड लिया और ठिकाना शब-ए-वस्ल

हासिल उस ज़िक्र-ए-तग़ाफ़ुल से गुज़श्त आंचे गुज़श्त

फ़ाएदा फ़ित्ना-ए-ख़ुफ़ता को जगाना शब-ए-वस्ल

ये लगावट तो रक़ीबों के रक़ीबों से रहे

अब कभी आ के मुझे मुँह न दिखाना शब-ए-वस्ल

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads