दे रहा था कहीं सदा कोई

याचना फंसलयाचना फंसल10 Jul 1985

1 min read · 12.4K reads

दे रहा था कहीं सदा कोई

दूर तक पर नहीं दिखा कोई

सोच कैसे तिरी मोहब्बत में

मार के ख़ुद को भी जिया कोई

इश्क़ भी इस तरह किया तू ने

जैसे दफ़्तर का काम था कोई

उस ने आवाज़ दी नहीं आख़िर

मेरे अंदर ही मर गया कोई

थक गई हूँ मैं याद कर के अब

भूलने का हुनर सिखा कोई

सारी दुनिया में हैरतें भर दे

फिर तमाशा नया दिखा कोई

मुझ में रौशन हुआ ख़ुदा जब से

तब से बुझता चला गया कोई

याचना फंसल
About the poet

याचना फंसल

जन्म : 10 Jul 1985 | जयपुर, राजस्थान

View profile & all 4 Poems / Stories