जुदाई

वर्षा गोरछियावर्षा गोरछिया

1 min read · 12.4K reads

तमाम ख़्वाबों की आँखें

अधूरे फ़साने के आख़िरी गीत को

तुम्हारी आँखों से सुनना चाहेंगी

दर्द फ़सुर्दा रातों के ज़र्द चेहरे

तुम्हारी परछाइयों में पनाह ढूँडेंगे

रौशन यादों के मुर्दा मुरझाए बदन

काँच की मोटी धुँदली दीवार में दफ़्न रहेंगे

उम्मीदों के जनाज़े रोज़ उठेंगे

चीख़ों के हल्क़ से ज़बानें खींच ली जाएँगी

आहों के क़द कटवा दिए जाएँगे

तुम्हें पुकारूँगी भी तो कैसे

मगर ता-उम्र ये नज़रें तुम्हें ढूँडेंगी

वर्षा गोरछिया
About the poet

वर्षा गोरछिया

View profile & all 34 Poems / Stories