कोई नहीं है - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

बंद दरवाज़ा
लौटा देता है वापस ,
राह अपनी

थकान, दुनी
हो जाती है जाने से
आने की

रास्‍ता
पहचानने लगा है

हर मोड़ कुछ
सीधा हो जाता है
सहानुभूति‍ में

कभी भूल से साँकल
खटखटाने पर
झूम उठता है ताला
खि‍लखि‍लाकर बताता हुआ,
कोई नहीं है ।
                                     १९९८ ई०
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories