फ़क़त एक हलचल - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

2 min read · 12.3K reads

बसेरा
फ़क़त एक हलचल


छोटे - छोटे रास्‍ते
दौड - दौडकर
पहुँच जाते हैं इधर - उधर


बहुत से क़दमों को
तय करनी हैं दूरि‍याँ


मरघट तक...
असंभव ।
बोरचिंदी के आते ही
याद आते हैं ज़रूरी काम


गौरैया चाहती है
लोगों के बीच जगह


कि‍तनी पतली टहनी पर
लटका हुआ है
संसार

                 - 1998 ई0
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories