और कुछ न था - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

कल जहाँ
हमने तय की थीं दि‍शाएँ
अपने-अपने रास्‍तों की

वहाँ,
जल में तैरती हुई स्‍मृति‍याँ थीं
और कुछ न था

स्‍मृति‍यों में
फड़फड़ाती हुई मछलि‍याँ थीं
और कुछ न था

मछलि‍यों में
भड़कती हुई तृषा थीं
और कुछ न था

तृषा में
कि‍लोले करते हुए मृग थे
और कुछ न था

मृगों में
मैं था, तुम थी, सारा संसार था
और कुछ न था
                                - 1999 ई०
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like